बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) ने आखिरकार आज, 23 मार्च, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BSEB बिहार बोर्ड 12वी का रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक interbiharboard.com या bsebexam.com पर देख सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने आज सुबह जारी एक आधिकारिक सूचना में इसकी घोषणा की थी। छात्र अपना बिहार बोर्ड 12वी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ, SMS सेवा या DigiLocker ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।
लॉगिन विंडो में छात्रों को अपना रोल कोड, रोल नंबर और सुरक्षा कैप्चा कोड जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। जो छात्र अपने कक्षा 12वीं के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
और पड़े – बिहार बोर्ड 12वी का रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026: कैसे चेक करें
जैसा कि ऊपर बताया गया है, बिहार बोर्ड इंटर 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – interbiharboard.com या bsebexam.com, अथवा SMS सुविधा और DigiLocker एप्लिकेशन के माध्यम से देखा जा सकता है। कक्षा 12वीं (इंटर) की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन किया जा सकता है:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: interbiharboard.com या bsebexam.com
होमपेज पर मौजूद “12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और रोल कोड जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बीएसईबी इन्टर परिणाम 2026: लॉगिन विवरण
छात्रों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए बिहार बोर्ड इन्टर रिजल्ट लॉगिन विंडो में निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे :
- रोल कोड
- रोल नंबर
- सुरक्षा कैप्चा कोड
सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है की बिहार बोर्ड 12वी का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना लॉगिन विवरण जमा कराकर अपना रिजल्ट देख सकते है।